{"_id":"6ab9869971f3b6f4f500da9a","slug":"descendants-performed-the-pratipada-shraddh-by-offering-food-to-their-ancestors-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-161785-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पितरों को भोजन अर्पित कर वंशजों ने किया प्रतिपदा श्राद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पितरों को भोजन अर्पित कर वंशजों ने किया प्रतिपदा श्राद्ध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पितृपक्ष के तहत रविवार को धर्मनगरी में प्रतिपदा श्राद्ध का आयोजन हुआ। वंशजों ने अपने पूर्वजों को याद करते हुए विधि-विधान से श्राद्ध कर्म किया। घरों में पितरों के निमित्त उनकी पसंद का भोजन अर्पित किया गया। इसके बाद परिवार की सुख-समृद्धि के लिए तर्पण और प्रार्थना की गई।
यह श्राद्ध उन पूर्वजों के लिए था, जिनका देहावसान हिंदू कैलेंडर की प्रतिपदा तिथि को हुआ था। सुबह स्नान के बाद परिवारों ने घरों में पूजा-अर्चना की। पितरों के लिए भोजन, जल और अन्य सामग्री अर्पित की गई।
श्रद्धालुओं ने पितरों से परिवार पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। घरों के अलावा तीर्थस्थलों पर भी तर्पण और धार्मिक गतिविधियां हुईं। परिजनों ने सूर्य को जल अर्पित कर पूर्वजों की आत्मिक शांति मांगी। कई परिवारों ने ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा भी दी।