फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deputy commissioner took charge of cleanliness, took a morning walk and inspected the city

Kurukshetra News: उपायुक्त ने संभाली स्वच्छता की कमान, मॉर्निंग वॉक कर लिया शहर का जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner took charge of cleanliness, took a morning walk and inspected the city
कुरुक्षेत्र। जिले को स्वच्छता की राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। रविवार सुबह उपायुक्त ने बिना किसी पूर्व सूचना के मॉर्निंग वॉक पर निकलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों की स्वच्छता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लघु सचिवालय, कोर्ट परिसर, नए लघु सचिवालय, सर्किट हाउस, ब्रह्मसरोवर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कचरे के ढेर नजर आए, वहां उपायुक्त ने खुद फोटो खींची और नगर परिषद के अधिकारियों को भेजकर तत्काल सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब शहर की स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने एसडीएम, डीएमसी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और नगरपालिकाओं के सचिवों को निर्देश दिए कि वे भी रोजाना सुबह छह से आठ बजे तक अपने-अपने क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक कर स्वच्छता की स्थिति का आकलन करें।
विज्ञापन

इस दौरान ऐसे स्थानों की सूची तैयार की जाएगी जहां लोग कचरा डालकर अस्थायी डंपिंग स्थल बना रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाने की योजना बनाई जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने को भी कहा, ताकि स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी को बढ़ावा मिल सके और शहर के लोग इस मुहिम से जुड़ें। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर कुरुक्षेत्र को देश की स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर लाने का संकल्प पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ब्रह्मसरोवर डंपिंग साइट का निरीक्षण
स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में उपायुक्त ने सुबह-सुबह ब्रह्मसरोवर के पास बनाए गए डंपिंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की गंदगी पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए डंपिंग स्थल को जल्द से जल्द चिन्हित कर वहां व्यवस्थित कचरा प्रबंधन प्रणाली लागू की जाए। स्वच्छता प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को जीपीएस कैमरा एप और स्वच्छता एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरें इन एप्स पर अपलोड की जाएंगी ताकि नगर निकाय के अधिकारी तुरंत कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed