फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dengue sting deepens, four new cases found

Kurukshetra News: गहरा हुआ डेंगू का डंक, चार नए केस मिले

Tue, 12 Nov 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting deepens, four new cases found
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार को डेंगू के चार और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 222 पहुंच गई है। सोमवार को मिले चार मामले अभियान के तहत 83 डेंगू संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच के बाद मिले हैं। इतने मामले सामने आने के बाद जहां स्वास्थ्य विभाग उनकी रोकथाम में लगा है वहीं अन्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, एंटीमोलॉजिस्ट टीम ने विभाग को अपने सर्वे की रिपोर्ट सौंप दी। दो दिन तक चले सर्वे में टीम ने शहर के छह इलाके शास्त्री नगर, श्याम कॉलोनी, आकाश नगर, शोरगीर बस्ती, विष्णु कॉलोनी और वशिष्ठ कॉलोनी में मच्छर का घनत्व जांचने के लिए सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट में कैलाश नगर, श्याम कॉलोनी और शोरगीर बस्ती में मच्छरों का घनत्व ज्यादा मिला। इस पर विभाग ने देर न करते हुए तीनों इलाके में 25 टीमें लगाकर एंटी लारवा और मच्छर गतिविधियां आरंभ कर दी।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य टीम ने शहर के रेलवे कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-पांच, विष्णु कॉलोनी, नीमवाला गांव और लाडवा के वार्ड-चार में अभियान चलाया। अब तक विभाग 2,407 डेंगू संदिग्ध लोगों के सैंपल की जांच कर चुका है। इसमें अब तक 222 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई, जबकि चार डेंगू संदिग्ध लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 10,234 घर और 45,627 कंटेनर की जांच में 32 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
नहीं मिल रहा अन्य विभाग का सहयोग
डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को अन्य किसी विभाग का सहयोग नहीं मिल रहा है। विभाग दूसरी बार घर से लारवा मिलने पर नोटिस देने की कार्रवाई कर रहा है। विभाग कुल 13,31,695 घर और 46,33,451 कंटेनर की जांच कर चुका है। इसमें विभाग को 1948 घर और 2012 कंटेनर से लारवा बरामद हुआ, जिसमें विभाग ने दूसरी बार लारवा मिलने पर 1,140 घरों का नोटिस दिया। साथ ही संबंधित विभागों को इस तरह के लोगों पर कार्रवाई की सिफारिश के लिए पत्र लिखा, मगर अन्य विभाग कार्रवाई (जुर्माना) करने से कतरा रहा है।


बाक्स
शहर में तीन इलाके में मच्छरों का घनत्व ज्यादा : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि एंटोमोलॉजिस्ट टीम के सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक तीन इलाके में मच्छरों का घनत्व ज्यादा है। इन इलाके में विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में डेंगू के कुल 222 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 204 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी यहां 18 मामले सक्रिय हैं, जिसमें सात मरीजों का अस्पताल तो 11 का घर पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed