फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dengue is heading towards a new record

Kurukshetra News: नए रिकार्ड की तरफ बढ़ रहा डेंगू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dengue is heading towards a new record
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू का आंकड़ा नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहा है। जिले में पिछले साल डेंगू के 263 रिकॉर्ड मामले उजागर हुए थे, मगर अबकी बार सीजन खत्म होने से पहले ही 2,928 डेंगू के संदिग्धों की जांच में 249 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, सोमवार को लैब में तकनीकी खराबी के चलते नए सैंपल की रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को टीम ने सेक्टर-दो, मोहन नगर, सौदागरन मोहल्ला, अंचला चौक, आकाश नगर और रविदास नगर में अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने डेंगू संदिग्ध 39 लोगों के सैंपल एकत्रित किए।
विज्ञापन

इधर, एक दिन पहले लिए गए डेंगू संदिग्ध 38 लोगों के सैंपल की जांच लैब में तकनीकी समस्या के कारण नहीं हो पाई। हालांकि विभाग ने चिकनगुनिया की कीट से जांच का प्रयास किया, मगर जांच पैरामीटर पर खरी नहीं उतर सकी। विभाग डेंगू के मामले मिलने पर तक अभियान जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले में लारवा मिलना कम नहीं हो रहा है जबकि दूसरी बार लारवा बरामद होने विभाग नोटिस भी दे रहा है। अभियान के दौरान टीम ने सोमवार को 9,426 घर और 55,672 कंटेनर की जांच कर कुल 12 जगह से लारवा को नष्ट किया।
साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर एक को नोटिस थमाया गया। अब तक विभाग कुल 13,88,409 घर और 49,47,926 कंटेनर की जांच कर चुका है। इसमें विभाग ने 2,047 घर और 2,113 कंटेनर से डेंगू के लारवा को नष्ट किया। दूसरी बार लारवा मिलने पर 1,212 लोगों को नोटिस थमाए गए।


तकनीकी खराबी के चलते रुकी थी जांच : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि लैब में तकनीकी खराबी आने के चलते जांच बाधित हो गई थी। इसे दुरुस्त कर लिया गया है। आज से दोबारा जांच आरंभ हो जाएगी। अब तक कुल 249 पॉजिटिव में से 234 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 15 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से 10 को अस्पताल तो अन्य का घर पर उपचार दिया जा रहा है। रविवार को 99 और सोमवार को 39 सैंपल लिए गए हैं। आज मंगलवार इनकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed