{"_id":"62e43b9350b7290e535a2a33","slug":"demonstration-of-skill-by-applying-mehndi-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116244016","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी लगाकर किया हुनर का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी लगाकर किया हुनर का प्रदर्शन
विज्ञापन
तीज का पर्व मनाते विद्यार्थियों के साथ मौजूद शिक्षिकाएं। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। सावित्री बाई सीसे स्कूल में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। वहीं छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई। छात्राओं ने एक दूसरे की हथेली पर मेहंदी लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने स्कूल परिसर में तीज का त्योहार झूला झूलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्राएं पारंपरिक पंजाबी परिधानों में स्कूल में पहुंचे और स्कूल परिसर को झूलों और तीज से संबंधित वस्तुओं से सजाया गया। शिक्षक व बच्चे झूलों का आनंद लेते दिखे और छात्राओं ने गिद्दा डालकर तीज के त्योहार की खुशी मनाई। बच्चों ने सावन आयो रे... जैसे गीतों पर बेहतर प्रस्तुति दी।
स्कूल के डायरेक्टर अक्षय सैनी और प्रधानाचार्य खुशबू सैनी ने तीज के महत्व के बारे में विस्तार से उल्लेख किया। उन्होेंने कहा कि तीज मुख्य रूप से भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में मुख्य रूप से लड़कियों और महिलाओं द्वारा गीतों और नृत्यों के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है। मेहंदी लगाने, झूलों पर खेलने और पारंपरिक मिठाइयों का लुत्फ उठाकर छात्र-छात्राएं खुश हुए।