फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demonstration for four demands including black marketing of gas, restoration of pension

Kurukshetra News: गैस की कालाबाजारी, पेंशन बहाली समेत चार मांगों के लिए प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for four demands including black marketing of gas, restoration of pension
कुरुक्षेत्र। डीसी ऑफिस पर  प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। जन संघर्ष मंच हरियाणा और सर्व कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन किया। उन्होंने रसोई गैस की कालाबाजारी, पेंशन बहाली समेत कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन


मंच पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि बिना बुकिंग के रसोई गैस महंगे दामों पर ब्लैक में बेची जा रही है। कई मजदूरों और गरीब परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं हैं। इसके कारण उन्हें छोटे सिलिंडर महंगे दामों पर खरीदने पड़ रहे हैं। साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दाम और रोजगार की कमी से आम जनता परेशान है।
विज्ञापन


इसके अलावा राशन कार्ड धारकों को दाल, चावल, तेल, चीनी व अन्य जरूरी सामान पर्याप्त मात्रा में नियमित देने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने वृद्ध और विधवा महिलाओं की कटी पेंशन बहाल करने, बिना दस्तावेज वाले बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने और झोपड़ी में रहने वाले लोगों को पक्के मकान देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ज्ञापन डीआरओ चेतना चौधरी को सौंपा गया। इस दौरान उषा कुमारी, अधिवक्ता सुदेश कुमारी, चंद्र रेखा, पूजा, परमजीत, ओमप्रकाश, संदीप सांगवान, सुरेश गुड्ढा, अनिल, मेवाराम, जितेंद्र, रामेश्वर दास, आरती, मीना, कमलेश, राजबाला सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed