{"_id":"62001eec6850b104e9230cd6","slug":"demonstration-against-the-problem-of-water-drainage-kurukshetra-kurukshetra-news-knl9817707","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी की समस्या के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी की समस्या के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पानी की निकासी न होने के विरोध में रोष जताते गांव खेड़ी ब्राह्मणान के लोग। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गलियों में सीवरेज न होने से खेड़ी ब्राह्मणा गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही, जिसके चलते वासी काफी समय से प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, रविवार को कैलाश, गणेश व सूरज कॉलोनी वासियों ने एकत्रित होकर प्रशासन व थानेसर विधायक सुभाष सुधा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण इससे पहले एक फरवरी को उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे थे, जहां सीटीएम चंद्रकांत कटारिया ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण शुभम ने निवर्तमान पंच सदस्यों व सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने अपने वार्ड की गलियों को तो बेहतर कर लिया, लेकिन बाकी वार्ड की गलियों की ओर ध्यान नहीं दिया गया। पाला राम ने बताया कि गांव की तीन कॉलोनियों सूरज कॉलोनी, गणेश कॉलोनी व कैलाश कॉलोनी के अंदर लगभग 20 गलियां हैं, जिनमें सीवरेज नहीं है। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर विधायक सुभाष सुधा ने आश्वासन देते हुए कहा था कि दो सप्ताह में काम शुरू करा दिया जाएगा। तकरीबन एक महीने बाद जब उनके पीएसए सुभाष सैनी से फोन करके पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारे पास कोई बजट नहीं आया है। इसके बाद उनकी ओर से स्पष्ट मना कर दिया गया।
ग्राम वासियों का आरोप है सुधा की ओर से गोद लिए गए गांव की यह स्थिति है तो अन्य गांव का क्या हाल होगा। समाजसेवी जयकुमार ने बताया कि ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर को ज्ञापन देते हुए यहां गंदे पानी से भरी हुई गलियां दिखाई थी। इसके बाद एक फरवरी को ग्रामवासी उपायुक्त को ज्ञापन देने गए। सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रकांत कटारिया ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई भी गांव में सुध लेने नहीं आया। इस मौके पर प रामा, कृष्णा, जगबीर, सुभाष चौधरी, संजीव, गंगाराम, दीनदयाल, दिनेश, वीरभान, रोशन प्रजापति, कुलवंत व जस्सा आदि उपस्थित रहे।