फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demonstration against liquor contract

शराब के ठेके के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against liquor contract
सेक्टर-9 लोटस ग्रीन सिटी और सेक्टर आठ के बीच ग्रीन बेल्ट पलवल रोड पर शराब का ठेका खोलने से लोगों में रोष पनप रहा है। रविवार को लोगों का यह रोष फूट पड़ा और ठेके के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन को एक सप्ताह में ठेका हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अवैध रूप से करीब एक माह से यह ठेका खोला गया है, जिसका पहले भी विरोध किया जा चुका है। डीसी से लेकर विधायक को भी शिकायत दी गई तो वहीं सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, इसके बावजूद ठेका हटाने की आज तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई। जिसके चलते आसपास के लोगों में रोष फैल गया है। सुबह ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया। सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेक्टर नौ निवासी डॉ संतोष दहिया ने कहा कि पलवल में लड़कियों का कॉलेज है और उन्होंने उन्हें शिकायत की है कि यहां से गुजरते समय नशेड़ी लोग गलत इशारे व कमेंट करते हैं। ऐसे में उनका यहां से गुजरना दुभर हो गया है। आसपास के क्षेत्र की महिलाएं भी यहां से गुजरते हुए डरने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र एक धार्मिक स्थल है जहां पर म्यूनिसिपल कमेटी की लिमिट्स में शराब के ठेके खुल ही नहीं सकते जबकि इसी रोड पर लगभग दो किलोमीटर दूर एक और ठेका खुला हुआ है जबकि नियमों के अनुसार रिहायशी एरिया के आसपास शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में ठेका नहीं हटाया गया तो कड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सेक्टर 9 लोटस ग्रीन सिटी के उपप्रधान नरसिंह, सचिव अमित मल, राजकुमार पिंडारसी, सेक्टर 8 के प्रधान सतवीर शर्मा, कमलेश देवी, अंग्रेजों देवी, रितु शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश कुमार, रणधीर सिंह, दलबीर सिंह काला, बलवान सिंह, दीपक नंदा, संजय शर्मा, अशोक गर्ग, राजेश कुमार, डॉ रक्षपाल, महिपाल सांगवान, रामपाल, डॉ बिंदल, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश, बलदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, प्रोफेसर बलबीर सिंह, गिरीश गर्ग, हीरालाल, मेहर सिंह, नथाराम, नंबरदार लाभ सिंह, मुल्तान सिंह, शिव कुमार सिंह, सत प्रकाश शर्मा, राजीव काजल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed