फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demonstration against auto drivers

ऑटो चालकों की मनमानी के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against auto drivers
ऑटो चालकों के खिलाफ मंगलवार को ई-रिक्शा चालक रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने ऑटो चालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। ई-रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि ऑटो चालकों उन्बें ई-रिक्शा चलाने नहीं दे रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट और तोड़फोड़ करते हैं। शिकायत देने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान सिम्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि ऑटो चालक उन्हें रोकते हैं। यहां तक की उनके ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को भी जबरदस्ती अपने ऑटो में बैठाते हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा में तोड़फोड़ भी करते हैं। कई महिलाएं भी ई-रिक्शा चला रही है। आरोप है कि ऑटो चालक उनके साथ भी खराब बर्ताव करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर में करीब चार हजार ऑटो है, जिसमें से कुछेक के पास ही पूरे कागजात होंगे। इसके बावजूदऑटो धड़ल्ले से चल रहे हैं। इसके साथ-साथ कई ऑटो प्रदूषण भी फैला रहे हैं, मगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं उनकी ई-रिक्शा से किसी तरह का प्रदूषण नहीं होता है। मांग है कि पुलिस प्रशासन बगैर कागजात ऑटो चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करे और उन्हें उनको भी ई-रिक्शा चलाने में मदद करे। इस मौके पर सोमनाथ, महेश अग्रवाल, अजय, रिंकू, कृष्ण शर्मा, दीपक, राहुल, गौतम, अरमान, अभिषेक, जसविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed