फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand to form a separate pay commission in Haryana for the eighth pay

Kurukshetra News: आठवें वेतन के लिए अलग से हरियाणा में वेतन आयोग बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demand to form a separate pay commission in Haryana for the eighth pay
पिहोवा। मांगों को लेकर रोष जताते कर्मचारी।
पिहोवा। ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन पिहोवा यूनिट ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर शहरी उपमंडल अधिकारी के कार्यालय पर वरुण गुप्ता की अगुवाई में गेट मीटिंग की। इसी दौरान सरकार और निगम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनिट सचिव संधू ने कहा कि 15 अगस्त 2024 से जॉब सुरक्षा का जो कानून प्रदेश सरकार ने बनाया है विधान सभा के चुनावों का फायदा लेने के लिए कानून पास तो कर दिया था लेकिन वो भी कागजों में ही बना है किसी कर्मचारी को उसका आज तक लाभ नहीं मिला। मुख्यमंत्री आए दिन घोषणा करते है कि किसी कर्मचारी को हटने नहीं देंगे लेकिन अधिकारी रोज कर्मचारियों के खिलाफ नौकरी से निकालने के पत्र जारी कर रहे हैं। जो कर्मचारी 31 दिसंबर को रिटायर होने हैं, उनको आठवें वेतन का लाभ देने से वंचित किया है जिसका कानून भी पास कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने मांगों के बारे में कहा कि 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आठवें वेतन से वंचित रखने का जो कानून पास किया है वो कानून वापस लिया जाए। आठवें वेतन का अलग से हरियाणा में वेतन आयोग बनाया जाए। हरियाणा कौशल रोजगार कर्मचारियों को सरप्लस दिखाकर हटाने का फरमान वापस लिया जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, 5000 रिस्क अलाउंस दिया जाए। इस मौके पर शहरी सब यूनिट प्रधान मुकेश गोस्वामी, सचिव सुरेन्द्र, ग्रामीण सब यूनिट प्रधान फकीर चंद, यूनिट उप प्रधान दीपक सैनी, प्रदीप ,सुखविंद सिंह, हवा सिंह, ईश्वर सिंह, रमन, बंटीपाल, रावल गुप्ता, सौरभ पठानिया, पंकज पूरी, दिनेश कुमार, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed