फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand to cancel CYSS exam due to irregularities in NEET UG exam

Kurukshetra News: नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर सीवाईएसएस की परीक्षा रद्द करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Demand to cancel CYSS exam due to irregularities in NEET UG exam
कुरुक्षेत्र। सीटीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र नेता ज्ञापन की प्रति दिखाते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने प्रधानमंत्री के नाम सीटीएम को ज्ञापन बुधवार को सौंपा गया। छात्र नेताओं ने नीट यूजी की परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में काफी गड़बड़ी पाई गई है और कई जगह पर पेपर लीक होने का मामला भी सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया 67 बच्चों के 720 में से 720 नंबर कैसे आ सकते हैं और ग्रेस मार्क्स देने की प्रक्रिया को पारदर्शी क्यों नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि पांच मई को पटना में नीट की परीक्षा लीक होने की एफआईआर दर्ज हुई थी, लीक हुए पेपर से मिलान करने के लिए बिहार पुलिस द्वारा मांगे जाने पर असली पेपर एनटीए द्वारा क्यों नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इससे स्पष्ट है कि नेताओं की सह में पेपर लीक हुए हैं। इससे कई विद्यार्थियों का भविष्य खराब हुआ है और कोटा में एक छात्र और पटना में एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांचाल, अंकित सिंह, करण गाबा,अर्पित, अंकुश, अर्जुन गाबा सहित अन्य संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed