फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand raised for dismissal of female doctor, Kurukshetra

महिला डॉक्टर को बर्खास्त करने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for dismissal of female doctor, Kurukshetra
सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर रोष जताते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सूचना सहायक कमल की आत्महत्या मामले में आरोपी महिला डॉक्टर की सोमवार को भी गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी महिला डॉक्टर को नौकरी से बर्खास्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिला सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।
सुबह आठ बजे से एनएचएम, एमपीएचडब्ल्यू सहित अन्य कच्चे व पक्के कर्मचारी एकत्रित होने शुरू हो गए थे। कर्मचारियों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कमल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने शाम करीब साढ़े चार बजे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कर्मचारियों के बीच पहुंच उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी आरोपी महिला डॉक्टर का बर्खास्तगी पत्र लेने के लिए धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांग की है कि पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार करें। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग कमल की पत्नी कविता को एनएचएम के तहत नौकरी, 50 लाख रुपये का मुआवजा व 10 लाख रुपये बीमा का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही इस मामले के अन्य दोषियों तथा जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। सीएमओ ने कहा कि आरोपी महिला डॉक्टर को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा कष्ट निवारण समिति की ओर से आए पत्र के अनुसार जांच कमेटी में एनएचएम के दो पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धरनास्थल पर पहुंच सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने भी आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि जल्द से जल्द आरोपी महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी हो सके। उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह जिला अस्पताल के सूचना सहायक कमल ने एक महिला डॉक्टर पर प्रताड़ित और अपमानित करने का आरोप लगा ब्रह्मसरोवर के निकट जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वहीं केयूके थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाएगा।

सीएमओ ने एनएचएम के निदेशक को लिखा पत्र
जिला सिविल सर्जन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एनएचएम के निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में आरोपी महिला चिकित्सक को बर्खास्त करने तथा उसके पति डेंटल सर्जन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्र की एक प्रति उपायुक्त मुकुल कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला के नाम भी दी है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत करते सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह।  संवाद

स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत करते सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed