{"_id":"624763c6c81dbd3b72665f30","slug":"demand-for-renaming-of-shahabad-arose-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1036148169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद का नाम बदलने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद का नाम बदलने की उठी मांग
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शाहाबाद का नाम बदलकर ऋषि मारकंडेय नगर रखने की मांग उठाई है। यह फैसला 30 से भी अधिक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की संयुक्त बैठक के बीच लिया गया है।
बैठक के आयोजक राज सतीजा व राजू चावला ने बताया जल्द ही सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि इस मामले में पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलेंगे। संस्थाओं की संयुक्त बैठक में समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई, जिसमें शाहाबाद-लाडवा पुल के नीचे पानी की समस्या, सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, बस स्टैंड के सामने अंडरपास का निर्माण, शिव द्वार का निर्माण, शहर में बढ़ रहे नशे पर अंकुश लगाने, लाडवा रोड पर बने डिवाइडर पर लाइट लगाने, पार्कों के सुंदरीकरण, मल्टीपल खेल स्टेडियम के निर्माण सहित अन्य शामिल रहीं।
शिव मंदिर सभा के एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने कहा कि यहां पर ऐतिहासिक महादेव शिव मंदिर और ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर की धरती है. इसलिए इस क्षेत्र को अब मारकंडेय नगरी का नाम देना चाहिए। हेल्पर्स प्रधान तिलक राज अग्रवाल ने कहा कि यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र एक चिकित्सक काम कर रहा है, जबकि अन्य सात चिकित्सक यहां नियुक्त हैं, लेकिन डेपोटेशन पर दूसरे शहरों में काम कर रहे हैं, जबकि यहां की जनता चिकित्सकों की कमी के कारण परेशान हो रही है।
विज्ञापन
बिल्ला वडैच ने बढ़ रहे नशे पर चिंता जताते हुए इस पर अंकुश लगाने की मांग की। एमएन कॉलेज के प्रधान यशपाल वधवा ने पार्कों के सुंदरीकरण किए जाने की मांग रखी। इस अवसर पर श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा, नर-नारायण सेवा समिति, श्रीकृष्णा मंदिर धर्मशाला, रक्तसेवक परिवार, शाहाबाद विकास मंच, हेल्पिंग हेंड, श्री परशुराम सभा, श्री रविदास सभा, श्री शिव कृपा सेवा समिति, श्री सनातन धर्म सभा, श्री हनुमान मंदिर सभा, श्री बैकुंठपुरी मंदिर सभा, श्री कृष्ण गौशाला, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, श्री कृष्ण कृपा प्रचार समिति, बाबा बालक नाथ परिवार, हरमिलापी धर्मशाला, ऋषि मार्कंडेय मंदिर सभा, श्री बाबा बालक नाथ सभा, श्री वाल्मीकि मंदिर सभा, सर्व खत्री सभा, हेल्पर्स शाहाबाद, हॉकी वेलफेयर सोसायटी, सत्स सनातन धर्म मंदिर सभा, श्रीशिव कृपा शृंगार समिति, शाहाबाद रामलीला कमेटी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।