Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand for better placement systems alongside job-oriented education

Kurukshetra News: नौकरी के लिए पढ़ाई के साथ बेहतर प्लेसमेंट व्यवस्था की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demand for better placement systems alongside job-oriented education
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी होने के बाद नौकरी की चिंता सताने लगी है। संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने रोजगार और प्लेसमेंट व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। एमबीए, लॉ सहित अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में अच्छी कंपनियां नहीं पहुंच पा रही हैं। प्लेसमेंट सेल को प्रभावी ढंग से काम करना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि एनईपी-2020 के तहत कुछ पाठ्यक्रमों में एक साल की अप्रेंटिसशिप का अवसर मिल रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र का अनुभव मिलता है, लेकिन यह स्थायी नौकरी का विकल्प नहीं है। इसके अलावा विद्यार्थियों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, हॉस्टल में कमरों की कमी दूर करने और नए हॉस्टल बनाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि एक कमरे में कई विद्यार्थियों के रहने की समस्या के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन




अप्रेंटिसशिप के बाद रोजगार की स्थिति स्पष्ट हो : छात्र मंचित
छात्र मंचित ने कहा कि एनईपी-2020 के तहत शुरू किए गए नए कोर्सों में एक साल की अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया जा रहा है, लेकिन इसके बाद रोजगार के अवसरों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों को आगे की व्यवस्था की जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवाओं के सामने रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा : छात्र युवराज
छात्र युवराज ने कहा कि विश्वविद्यालय में बेहतर प्लेसमेंट व्यवस्था होनी चाहिए। कैंपस में अच्छी कंपनियां आएं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद योग्यता के अनुसार नौकरी मिल सके।


कैंपस में नामी कंपनियां आएं, मिले नौकरी के अवसर : छात्र रितिक
छात्र रितिक ने कहा कि विश्वविद्यालय को नामी कंपनियों को कैंपस में आमंत्रित करना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के बाद रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।



प्लेसमेंट सेल की कार्यप्रणाली में हो सुधार : छात्र आशीष
छात्र आशीष ने कहा कि प्लेसमेंट सेल अधिक से अधिक कंपनियों से संपर्क करे। विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप के साथ पढ़ाई पूरी होने पर स्थायी नौकरी के अवसर भी मिलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed