फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Delay in trains is taking a heavy toll on passengers.

Kurukshetra News: रेलगाड़ियों की लेटलतीफी यात्रियों पर पड़ रही भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Delay in trains is taking a heavy toll on passengers.
कुरुक्षेत्र। पंजाब व दिल्ली के समीप रेल पटरियों को बेहतर बनाए जाने का काम पिछले कई दिनों से चला हुआ है, जिसके चलते बुधवार को भी रेल यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनें देरी से चलती रही, जिससे कारण रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री जहां पूछताछ केंद्र से ट्रेनों के आने की जानकारियां जुटाते रहे तो वहीं कई यात्री मोबाइल का सहारा लेकर ट्रेन के आने की पलपल की जानकारी लेते रहे। त्योहारी सीजन के चलते अब रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है, ऐसे में ट्रेनों के देरी से रहने के चलते दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहता है।
विज्ञापन




ये ट्रेनें देरी से चलीं (अप व डाउन)
गाड़ी संख्या-----नाम------देरी
12920 मालवा एक्सप्रेस----चार घंटे 10 मिनट
12919 मालवा एक्सप्रेस--- दो घंटे 19 मिनट
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस--- 50 मिनट
12497 शान ए पंजाब----46 मिनट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस---एक घंटा 10 मिनट
12715 सचखंड एक्सप्रेस--- एक घंटा पांच मिनट
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस---एक घंटा 27 मिनट
14507 दिल्ली फाल्जिका एक्सप्रेस---एक घंटा 53 मिनट
14033 जम्मू मेल एक्सप्रेस--------एक घंटा
12311 नेताजी एक्सप्रेस----दो घंटे 32 मिनट
09322 पटना इंदौर स्पेशल----दो घंटे 54 मिनट




चार घंटे के करीब देरी से रही ट्रेन : रामनिवास
यात्री रामनिवास का कहना है कि वे मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा के लिए सफर करने के लिए पहुंचे थे। ट्रेन के देरी से होने की सूचना स्टेशन पर पहुंचने के बाद मिली। अब ट्रेन का इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता न था। इस ट्रेन में परिजन भी सरहिंद से सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





पंजाब व दिल्ली में पटरियों पर चल रहा मरम्मत का काम
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि पंजाब व दिल्ली के समीप रेल लाइनों पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। रेल पटरियों पर ब्लॉक आने पर यह काम किया जाता है। इससे ट्रेनों की गति पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed