फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dehradun defeated Faridabad team by 50-21 margin

Kurukshetra News: देहरादून ने फरीदाबाद की टीम को 50-21 अंतर से दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Dehradun defeated Faridabad team by 50-21 margin
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय बॉस्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में खेल कौशल निखारने का सर्वश्रेष्ठ मंच होता है। खेल द्वारा खिलाड़ियों में आत्मानुशासन, संयम, टीम भावना, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व के गुणों का विकास होता है। इस प्रतियोगिता में 86 टीमों के करीब एक हजार खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि ग्राफिक एरा देहरादून की टीम ने मानव रचना अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान फरीदाबाद (एमआरआईआईआरएस) की टीम को 50-21 अंतर से हराया तथा स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि मेरठ की टीम ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार की टीम को 73-54 के अंतर से मात दी। वहीं बुंदेलखंड विवि झांसी की टीम ने अलीगढ़ मुस्लिम विवि की टीम को 65-54 अंतर से, कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल की टीम ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विवि बरेली की टीम को 47-28 से पराजित किया। जबकि चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ की टीम ने बेनेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा की टीम को 65-48 के अंतर से हराया तथा ग्राफिक इरा हिल विवि की टीम ने मानव रचना यूनिवर्सिटी की टीम को 56-05 के अंतर से व शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा की टीम ने गुरुग्राम विवि की टीम को 64-32 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लगातार दूसरी बार मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी में दूसरा स्थान हासिल किया जो खेलों की कुवि की सर्वश्रेष्ठता का सिद्ध करता है। खिलाड़ियों को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध करवाना कुवि की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में 5.5 करोड़ की लागत से हॉकी टर्फ तैयार किया जा रहा है। इसी के साथ ही 10 करोड़ की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। कुवि स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि टीमों के साथ 150 कोच एवं मैनेजर भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 15 योग्य तकनीकी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, डॉ. राजेश सोबती, राजेश राजौंद सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed