फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Defense Minister Rajnath Singh will reach the holy city today and Prime Minister Narendra Modi tomorrow.

Kurukshetra News: आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh will reach the holy city today and Prime Minister Narendra Modi tomorrow.
कुरुक्षेत्र। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को धर्मनगरी में पहुंचेंगे। वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहले सुबह करीब 11 बजे पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचेंगे, जहां गीता व तीर्थ पूजन के साथ महोत्सव के सहभागी राज्य मध्य प्रदेश के अलावा हरियाणा पवेलियन व लोक संपर्क विभाग की विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही रक्षा मंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिन तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों की भी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को धर्मनगरी पहुचेंगे, जहां वे गांव ज्योतिसर में आयोजित गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम में मुख्य तौर पर शामिल होंगे। वे इस दौरान 206 करोड़ से तैयार महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन और वहीं पर पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गीता महोत्सव में शामिल होकर पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर सांध्यकालीन महाआरती करेंगे और श्रीकृष्ण अर्जुन रथ के साथ सामूहिक चित्र भी करवाएंगे।
विज्ञापन

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे आज देंगी प्रस्तुति
हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के पहले ही दिन आज सोमवार के पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य मंच पर श्रीकृष्ण के जीवन व उनकी लीलाओं पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। वहीं दिसंबर को भजन सम्राट अनूप जलोटा इसी मंच पर अपने भजनों से समा बांधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रमों के दौरान ही 25 नवंबर को कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति तय की गई है लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते यह स्थगित किए जाने की चर्चा है। 26 नवंबर को महाभारत के दुर्याेधन एवं फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर अपनी प्रस्तुति देंगे। 27 नवंबर को सुरेश वाडेकर महोत्सव में प्रस्तुति देंगे और वहीं 28 नवंबर को मुख्य मंच पर ही रामायण की प्रस्तुति होगी। 29 नवंबर को प्रख्यात कवि हरिओम पंवार कविताओं से समा बांधेंगे। 30 नवंबर को साध्वी पूर्णिमा महोत्सव में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed