फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Defense Minister Rajnath Singh in Kurukshetra today inaugurate International Gita Conference

Kurukshetra: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे कुरुक्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ

Mon, 24 Nov 2025 09:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 09:20 AM IST
सार

रक्षा मंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 16 देश के 25 स्कॉलर भी गीता पर मंथन करेंगे।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh in Kurukshetra today inaugurate International Gita Conference
ब्रह्मसरोवर - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे। वे गीता पूजन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश व हरियाणा के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 16 देश के 25 स्कॉलर भी गीता पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे भी आज कुरुक्षेत्र आएंगी। वे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के पहले दिन पवित्र ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा भाग में मुख्य मंच पर सांस्कृतिक संध्या में श्री कृष्ण की लीलाओं पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आज से मुख्य कार्यक्रम शुरू होंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इनका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के चलते ब्रह्मा सरोवर तट पर शिल्प व सरस मेले में स्टालों को सील कर दी गई है। जहां हर रोज हजारों लोग महोत्सव में पहुंचते थे। वहीं, अब सन्नाटा पसरा है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा ब्रह्म सरोवर परिसर में कई जगह पीएम नरेंद्र मोदी के शरारती तत्वो ने होर्डिंग भी फाड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed