फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Defense Minister Rajnath Singh Haryana visit

रक्षामंत्री का हरियाणा दौरा: ब्रह्मसरोवर में करेंगे हरियाणा पवेलियन का शुभारंभ, इस दिन आएंगे कुरुक्षेत्र

Sat, 22 Nov 2025 06:26 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 06:26 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत करेंगे। रक्षामंत्री 24 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तैयार हरियाणा पवेलियन का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh Haryana visit
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत करेंगे। रक्षामंत्री 24 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तैयार हरियाणा पवेलियन का शुभारंभ करेंगे। इसके अगले दिन 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाआरती में हिस्सा लेने आएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब डेढ़ लाख की संख्या में साध संगत के पहुंचने की संभावना है। कुरुक्षेत्र के प्रत्येक चौक को महाभारत की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


अब शहर के सभी मंदिरों को सजाने के लिए लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है। गीता महोत्सव की शुरुआत 15 नवंबर को हुई थी। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के प्रति लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है। इस बार महोत्सव में लगभग 70 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस बार मध्य प्रदेश को सहयोगी राज्य के तौर पर लिया गया है। 24 नवंबर को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का श्रीमद् भागवद गीता सदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उद्घाटन किया जाएगा। इस महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए शहर को लाइटों के साथ सजाया जा रहा है। पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया हुआ है। 25 नवंबर को ज्योतिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिरकत करेंगे। ज्योतिसर स्थित 155 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed