फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deepak Kumar received National NSS Award

Kurukshetra News: दीपक कुमार को मिला राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Deepak Kumar received National NSS Award
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के पूर्व छात्र और एनएसएस स्वयंसेवक दीपक कुमार यादव को वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रीय एनएसएस अवार्ड पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दीपक कुमार को बधाई दी और कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक दीपक से युवा छात्रों को भी प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित होना चाहिए। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। इस सम्मान के तहत दीपक कुमार को एक लाख राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि दीपक कुमार ने विश्वविद्यालय के साथ साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन



2017 से 2020 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रहे सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
दीपक यादव झज्जर के गांव बटेड़ा के रहने वाले हैं । एमएससी की पढ़ाई उन्होनें एसडी कॉलेज से की है। प्रधानमंत्री योजना, उज्जवला योजना, जन-धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ जैसी स्कीमों में मेहनत से कार्य किया। रक्तदान शिविरों में 17 बार रक्तदान दिया। कोरोना काल में गरीब और वंचित विद्यार्थियों एवं बच्चों की आर्थिक और शैक्षणिक मदद की। 750 से अधिक वृक्ष लगाकर अपने पर्यावरण बोध का परिचय दिया। दीपक के इन्ही सर्वोत्तम कार्यों के कारण 2017 से 2020 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक रहे । उन्हें एनएसएस स्टेट अवार्ड (2018-20) से अलंकृत किया गया। वे बताते हैं कि एनएसएस में सेवाभाव के कार्य करने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता दिलबाग सिंह, माता संतोष देवी, बहनों सुनीता और ज्योति, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, डॉ राकेश गर्ग, डॉ संतोष कुमारी और डॉ भगत सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed