{"_id":"694308340bacf44bef03b1d0","slug":"debris-of-the-mosque-fell-accident-averted-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-147121-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मस्जिद का गिरा मलबा, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मस्जिद का गिरा मलबा, हादसा बचा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की पत्थरों वाली गली में मंगलवार रात पुरानी मस्जिद की मिनार गिर गई लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया। मलबा बिजली के खंभे पर गिरा जिससे खंभा टूट गया और बिजली गुल हो गई। मलबा गिरने से जोरदार आवाज भी आई जिससे लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची लेकिन बुधवार देर रात समाचार लिखे जाने तक भी पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची।
पहले चर्चा फैलाई गई कि मस्जिद गिराई जा रही है। इस पर मुस्लिम समुदाय से नौशाद अली सहित कई लोग पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि मस्जिद गिराने का कोई मामला नहीं था जबकि यह अफवाह फैलाई गई।
मस्जिद 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है और जर्जर हालत में होने के कारण मिनार का मलबा गिरा है लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। मिनार की रिपेयर करवाए जाने की जरूरत है और इस संबंध में समुदाय के लोगों से चर्चा भी की जाएगी।
विज्ञापन
एसएचओ कृष्णा गेट बलजीत सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। गनीमत रही कि मलबा रात के समय गिरा।