फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body was thrown on the Markanda dam after killing a woman

Kurukshetra News: महिला की हत्या कर मारकंडा बांध पर फेंका था शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body was thrown on the Markanda dam after killing a woman
झांसा। गत सप्ताह गांव रोहटी के पास मारकंडा बांध से बरामद महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या करके शव यहां फेंक दिया था। उसी आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 201 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को पुलिस ने मारकंडा बांध के पास झाड़ियों से शव को बरामद किया था। कुत्तों ने शव का चेहरे और सिर को बुरी तरह से नोंच रखा था। सिर और चेहरे की हड्डियां बाहर दिखने लगी थी। इस क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। चिकित्सकों के पैनल फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी, डॉ. गौरव कौशिक और डाॅ. अनुपमा ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के सिर पर चोट मारकर हत्या की गई थी। महिला के दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ था। साथ ही महिला के गले का एक हिस्सा भी गायब था। पैनल ने विसरा भी केमिकल जांच के लिए पुलिस को दिया है। साथ ही डीएनए जांच के लिए दांत का सैंपल लिया है।
विज्ञापन


हत्या का केस दर्ज
थाना झांसा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed