फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of youth found in pit

Kurukshetra News: गड्ढे में युवक का शव मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in pit
कुरुक्षेत्र। गांव खानपुर कोलियां से दुधला-मोरथला जाने वाली सड़क के किनारे गड्ढे में एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के शवगृह में रखा दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दोपहर सूचना मिली कि खानपुर कोलियां से दुधला-मोरथला जाने वाली सड़क के किनारे गड्ढा में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि यह कई दिन पहले से पड़ा है। मृतक युवक की उम्र 25 साल के करीब बताई जा रही है। थाना सदर प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसकी शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थाने में सूचना दी गई है। शव को 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed