{"_id":"6754b592760acddcc6032664","slug":"dead-body-of-elderly-man-who-jumped-into-canal-recovered-from-mirzapur-bridge-after-three-days-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128061-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नहर में कूदे बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद मिर्जापुर पुल से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नहर में कूदे बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद मिर्जापुर पुल से बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरमेल सिंह का फाइल फोटो।
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर मिर्जापुर पुल के पास एसवाईएल से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की शिनाख्त गुरमेल सिंह (60) निवासी पटारसी कलां सरहिंद जिला फतेहगढ़, पंजाब के रूप में हुई। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि एसवाईएल में मिर्जापुर के निकट शव बहने की सूचना मिली थी। वह सूचना पाकर टीम के साथ मिर्जापुर पुल के पास पहुंचे और शव को बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि दो दिन पहले उनको पंजाब के सरहिंद से बुजुर्ग के नरवाना ब्रांच नहर में कूदने की सूचना परिवार से प्राप्त हुई थी। परिवार से बुजुर्ग की फोटो भी उनके साथ साझा की थी। परिवार से मिली जानकारी और फोटो से शव की शिनाख्त हो गई।
उधर, परिजनों के मुताबिक गुरमेल सिंह तीन दिन पहले लापता हो गया था। अगले दिन सरहिंद के पास नरवाना ब्रांच नहर से गुरमेल सिंह की बाइक और मोबाइल बरामद हुआ था। गुरमेल सिंह ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। इधर, केयूके चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों ने पंजाब में गुरमेल सिंह की गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। उस आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
नहीं लगा एनआरआई युवक का सुराग
अपनी मां को बचाने एसवाईएल में कूदे एनआरआई गौरव का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। गोताखोरों की टीम ने तीसरे दिन बुटेडा हेड तक अभियान चलाया। गौरव के परिजन भी नहर पर पहरा लगाकर बैठे हैं। बताते चलें कि वीरवार को हवन की सामग्री नहर में प्रवाहित करते हुए गौरव की मां राजबाला पांव फिसलने से नहर में गिर गई थी। उसे बचाने के लिए गौरव ने नहर में छलांग लगाई थी। राजबाला का शव उसी दिन मिल गया था और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।