फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of a person found hanging from a fan, Kurukshetra

पंखे से फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found hanging from a fan, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में एक व्यक्ति पंखे से फंदे पर लटका मिला। उसके भाई ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थान कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में कीर्ति नगर वासी विशाल हांडा ने कहा कि वह सेक्टर 17 में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। उसके दो छोटे भाई मोहित हांडा व शुभम हांडा हैं। मोहित हांडा की शादी पांच साल पहले 2017 में रजनी के साथ हुई थी।काफी समय से उसके भाई मोहित हांडा व रजनी के बीच अनबन चल रही थी। इसी के चलते रजनी पिछले दो माह पहले अपने मायके चली गई थी। उसका भाई मोहित 15-20 दिन पहले अपनी ससुराल से पत्नी को लेने के लिए गया था।
विज्ञापन

वहां रजनी ने उसके भाई को धमका कर वापस भेज दिया। रजनी व उसके परिवार ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज भी की इससे उसका भाई मोहित परेशान रहने लगा। रजनी व उसके परिजन उसके भाई की कॉल भी नहीं उठाती थी। सोमवार को उन्होंने अपने मौसेरे भाई इंद्री वासी अनिल सहगल को रजनी और उसके भाई के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए घर बुलाया। अनिल सहगल रजनी को लेकर कुरुक्षेत्र आ गया। उन्होंने आपस में मनमुटाव दूर करा दिया, लेकिन उसके बाद भी रजनी उसके भाई को बुरा-भला कहकर बच्चों से मिलने नहीं देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से उसका भाई मानसिक तौर से परेशान हो गया। रजनी का मामा संतोख सिंह भी उसके भाई को फोन पर धमकियां देता था। रजनी, अनिल सहगल व संतोख सिंह ने उसके भाई मोहित को मानसिक रूप से काफी परेशान किया। इसके चलते उसके भाई ने पंखे से चुन्नी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। शिकायत पर पुलिस ने रजनी, अमित सहगल व संतोख सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed