{"_id":"67294f5dd28fe6a26c093998","slug":"dead-body-of-a-man-troubled-by-not-having-children-found-hanging-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126457-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: औलाद न होने से परेशान व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: औलाद न होने से परेशान व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला
Tue, 05 Nov 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुर्जर धर्मशाला के सामने धर्मशाला के प्रबंधक के भाई का शव पेड़ से लटका मिला है, जिसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय बलविंद्र निवासी दयोरा जिला कैथल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि बलविंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
थाना केयूके में दर्ज बयान में धर्मशाला के प्रबंधक जिंदर निवासी दयोरा ने बताया कि उसका भाई बलविंद्र मानसिक तौर पर परेशान था। पिछले काफी समय से उसके भाई का इलाज चल रहा था। उसका भाई की शादीशुदा था मगर उसके पास कोई औलाद नहीं थी। औलाद न होने के कारण उसका भाई मानसिक परेशान रहने लगा था। कई बार वह घर से बिना बताए कहीं चला जाता था।
वह दो दिन पहले अपने भाई बलविंद्र इलाज के लिए गांव से धर्मशाला लेकर आया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका भाई धर्मशाला से बिना किसी को कुछ बताए लापता हो गया था। वह उसकी तलाश कर रहे थे। दोपहर को धर्मशाला के निकट एक होटल में सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसका भाई होटल के पीछे जाता दिखाई दिया। वह होटल के पीछे गए तो उसके भाई का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।