Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of a girl found in a semi-nude state on the railway track

Kurukshetra News: रेलवे ट्रैक पर अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का शव

Thu, 04 Jul 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 04 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found in a semi-nude state on the railway track
शाहाबाद। चढूनी रेलवे ट्रैक पर तथ्य जुटाते फोरेंसिक टीम के सदस्य।
शाहाबाद। गांव चढूनी स्थित रेलवे ट्रैक के समीप एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिसकी देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष है और युवती के सिर पर चोटों के निशान हैं। प्राथमिक दृष्टि से मामला युवती से दुष्कर्म के बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शव के पोस्टमार्टम के बाद और कार्रवाई के बाद ही मामले की पुष्टि होगी।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव चढूनी का एक ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर गया, तो उसने युवती के शव को देखा। इसके बाद उसने सूचना निकटवर्ती रेलवे फाटक और जीआरपी कुरुक्षेत्र को दी। जीआरपी कुरुक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

जीआरपी ने मुनियादी करवाकर गांव चढूनी के साथ-साथ अन्य गांवों के ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि युवती ने बाजुओं में लाल और सफेद रंग की चूड़ियां पहनी हैं। वहीं, आस-पास टूटी चूड़ियों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जीआरपी ने मंगलवार देर रात और बुधवार सात बजे तक डाऊन ट्रैक से निकलने वाली हर ट्रेनों में भी मामले की सूचना दी है। जिससे किसी ट्रेन से कोई युवती गिरी हो तो उसके बारे में जानकारी मिल सके। इसके अलावा पुलिस ने रेलवे ट्रैक के आस-पास खेतों में धान लगाने आई लेबर से भी पूछताछ करने की कोशिश की है लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से भी गिरने की आशंका
जीआरपी एसआई कमल कुमार के मुताबिक सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया है और फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि युवती के सिर पर लगी चोटों से ऐसा लग रहा है कि युवती ट्रेन से गिरी होगी। युवती के शरीर पर लाल रंग की कमीज है लेकिन नीचे का हिस्सा नग्न था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed