फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   dead body found hanging on mango tree, Kurukshetra

आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
dead body found hanging on mango tree, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव बलाही में एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त बलदेव सिंह निवासी बलाही के रूप में हुई। बलदेव सिंह पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। उसके खिलाफ अदालत में लेन-देन का केस चल रहा था। बलदेव सिंह के बेटे लवप्रीत सिंह ने एक महिला सहित तीन लोगों पर उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। लवप्रीत की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में लवप्रीत सिंह ने कहा कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसके पिता बलदेव सिंह कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान लग रहे थे। इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके खिलाफ अदालत में लेन-देन के झूठे केस कर रखे हैं, जबकि मैंने उनका कुछ नहीं देना है। उन लोगों की वजह से मेरा आत्महत्या करने का मन करता है।
विज्ञापन

उसके बाद उसने अपने पिता को काफी समझाया था। बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे वह अपने घर से खेत की तरफ घूमने गया था। खेत में उसने देखा कि उसके पिता ने आम के पेड़ पर फंदा लगा रखा है। उसने तुरंत अपने पिता को फंदे से उतारा तथा इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता की जांच करके मृत घोषित कर दिया। उसके पिता ने चौटाला उर्फ हरिकिशन, हिम्मत व बीरमती से परेशान होकर आत्महत्या की है। शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed