{"_id":"6578c44e998e5387dd07a5db","slug":"dead-bodies-of-two-youths-found-on-the-side-of-jandheri-road-fear-of-death-due-to-drug-overdose-and-cold-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-10124-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जंधेड़ी रोड के किनारे मिले दो युवकों के शव, नशे की ओवरडोज और ठंड से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जंधेड़ी रोड के किनारे मिले दो युवकों के शव, नशे की ओवरडोज और ठंड से मौत की आशंका
विज्ञापन
शाहाबाद। सतनाम सिंह। फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शुगर मिल के पीछे अनाज मंडी-जंधेडी रोड पर मंगलवार सुबह आठ बजे सड़क के किनारे दो युवकों के शव बरामद हुए। साथ में पुलिस को एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त सतनाम सिंह (27) और अमन कुमार (23) निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद के रूप में हुई। दोनों अच्छे दोस्त थे और शाम को एक साथ बाइक पर निकले थे।
पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि इन युवकों की मौत नशे की ओवरडोज व ठंड के चलते हुई है जबकि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट के बाद उजागर हो सकेंगे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवकों की मौत के बाद से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दर्शन सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे उसका बेटा सतनाम सिंह बाइक पर सवार होकर खेत में फसल देखने के लिए घर से गया था। उसके बाद वह पूरी रात तक घर नहीं लौटा था। सुबह सात बजे के करीब सूचना मिली कि जंधेड़ी रोड पर सड़क किनारे उसके बेटे सतनाम और अमन के शव पड़े हैं। वहीं सुबह करीब सात बजे खेतों में काम करने जा रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। उधर, हुडा पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सतनाम के पिता दर्शन सिंह के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। शवों पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे। विसरा भी जांच के लिए पंचकूला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम और विसरा की रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
रात आठ से 10 बजे के बीच हुई मौत
फोरेंसिक विशेषज्ञ चिकित्सक नरेश सैनी ने बताया कि सतनाम और अमन दोनों की बाजुओं पर इंजेक्शन के नए और पुराने निशान थे। रात आठ से 10 बजे के बीच उनकी मौत हुई है। प्राथमिक जांच में नशे की ओवरडोज और ठंड से मौत होने की आशंका है। हालांकि विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा है। उसकी रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे।