फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DDPO Vikas Kumar handles additional duties of BDPO office

Kurukshetra News: डीडीपीओ विकास कुमार ने संभाला बीडीपीओ कार्यालय का एडिशनल कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
DDPO Vikas Kumar handles additional duties of BDPO office
शाहाबाद। डीडीपीओ विकास कुमार का स्वागत करते सरपंच एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
शाहाबाद। बीडीपीओ के सस्पेंड होने के बाद खाली पद पर अब डीडीपीओ विकास कुमार को एडिशनल चार्ज मिला है। वीरवार को सर्वप्रथम उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय का कार्यभार संभाला और तत्पश्चात सरपंचों और स्टाफ के सदस्यों के साथ बैठक की। सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान जितेंद्र खैरा की अध्यक्षता में सरपंच एसोसिएशन शाहाबाद के सदस्यों ने डीडीपीओ विकास कुमार का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधान सुखदीप मोहड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है की एडिशनल कार्यभार संभालने के बाद डीडीपीओ विकास कुमार शाहाबाद के हर गांव की हर समस्या का निवारण करवाएंगे। सरपंच विक्रम अटवान ने कहा कि डीडीपीओ विकास कुमार के कार्य से पहले भी हर सरपंच संतुष्ट रहा है और उन्हें उम्मीद है कि अब शाहाबाद में कार्यभार संभालने के बाद भी वह सरपंचों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। डीडीपीओ विकास कुमार ने कहा कि उनके गांव के विकास में कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और कहा कि पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस मौके सरपंच हरप्रीत रायमाजरा, साहब सिंह, अमरवीर नलवी, गोल्डी कल्याण, कुलबीर सिंह, अरविंदर सैदपुर और संजीव शर्मा सहित सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed