फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dayalpur's daughter Anjali's big dream will come true, she will run on the international track

Kurukshetra News: दयालपुर की बेटी अंजलि का बड़ा सपना होगा साकार, अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर दौड़ेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dayalpur's daughter Anjali's big dream will come true, she will run on the international track
कुरुक्षेत्र। जिले से सटे छोटे से गांव दयालपुर की बेटी अंजलि ने बड़ा सपना देखा और उसे साकार करने की ओर बढ़ चली है। अंजलि अब जर्मनी के राइन में 16 से 27 जुलाई के बीच आयोजित हो रही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह इस प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर की दौड़ में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अंजलि सुबह-शाम अभ्यासरत है।
विज्ञापन

खेल अधिकारी सुरेंद्र बिश्नोई, ओलंपियन इंद्रजीत पटेल, कोच चांदराम, कोच सतनाम और ओलंपियन जगसीर सिंह ने चयन पर अंजलि को शुभकामनाएं दी हैं। अंजलि की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। अंजलि ने कहा कि देश के लिए दौड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने कोच अमित राहड़, माता-पिता और भाई का आभार जताते हुए उन्हें ही अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दिया। अंजलि के पिता श्याम लाल मजदूरी कर घर का खर्च चलाते हैं, लेकिन बेटी के सपनों को कभी सीमित नहीं किया। अंजलि ने बताया कि पापा ने कभी हार नहीं मानी, वह इस प्रतियोगिता में भारत के लिए मेडल जीतकर उनके सपनों को हकीकत में बदलना चाहती है। 19 जुलाई को अंजलि दिल्ली एयरपोर्ट से जर्मनी के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन




नेशनल सीनियर फेडरेशन में जीत चुकी हैं पदक
हाल ही में कोच्चि केरल में आयोजित नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में अंजलि ने पांच हजार मीटर की दौड़ में 16 मिनट 25 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा और खेल में साथ-साथ आगे बढ़ रही अंजली
अंजली ने बताया कि वह वर्तमान में सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उनका मानना है कि उसकी इस उपलब्धि में माता-पिता और कोच का बड़ा योगदान है। महाविद्यालय प्रशासन का भी समय-समय पर पूर्ण सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed