फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DAV College Chandigarh wins in dress

Kurukshetra News: लिबास में डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
DAV College Chandigarh wins in dress
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

एनआईटी कुरुक्षेत्र में कांफ्लूएंस 23 के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इनमें अभिव्यक्ति, चक्रव्यूह, हंसी की महफिल, ब्लाइंड आर्ट, टैटू मेकिंग, रैप बैटल, गली क्रिकेट, मेक-अ-विश इत्यादि में सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने अपने कला-कौशल का प्रदर्शन किया। इसके तहत हुए फैशन शो लिबास में डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ प्रथम रहा।

जुबली हॉल में आयोजित मोनो एक्ट और एकांकी में विद्यार्थियों द्वारा किए गए नाट्य मंचन से पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एकांकी में कुकड़ी का मंचन करने वाली टीम स्विंगर्ज़ विजेता रही। दिन भर चले कार्यक्रमों के सिलसिले के बाद भी विद्यार्थियों का जोश फीका नहीं पड़ा।
विज्ञापन


संस्थान स्थित ओपन एयर थिएटर में शाम को बैटल ऑफ बैंड्स का आयोजन हुआ, जिसमें एनआईटी समेत उत्तर भारत के कई संस्थानों के प्रतिभागी भी शामिल हुए। सभी बैंड्स ने अपनी अपनी प्रस्तुति से समां ही बांध दिया। बैटल ऑफ बैंड्स में टीम रांझना ने पहला स्थान, टीम रश आवर ने दूसरा और टीम इलेक्ट्रिक मर्डर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाम को फैशन शो लिबास का आयोजन हुआ, जिसमें सभी टीमों ने अपनी अपनी विशेष थीम से प्रेरित प्रस्तुति दी। लिबास में प्रथम स्थान डीएवी चंडीगढ़, द्वितीय स्थान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और तृतीय स्थान डीटीयू की टीम ने प्राप्त करा। सर्वश्रेष्ठ पुरुष व महिला मॉडल का खिताब भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नाम रहा। लिबास में मुस्कान देरिया और प्रबल प्रताप ने मुख्य निर्णायकों के रूप में शिरकत की। इस दौरान मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण दीक्षित गर्ग, प्रोफेसर प्रभारी स्टूडेंट्स क्लब प्रोफेसर प्रतिभा अग्रवाल, संकाय प्रभारी प्रोफेसर शैली वधेरा, योगेश अग्रवाल, अन्य वरिष्ठ शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed