फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DAV beat Bherian by 67 runs in Cricket Championship

क्रिकेट चैंपियनशिप में डीएवी ने भेरियां को 67 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
DAV beat Bherian by 67 runs in Cricket Championship
राजकीय कॉलेज भेरियां में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप 2021-22 के तहत दूसरे राउंड का मैच भेरियां और डीएवी कॉलेज की टीम के बीच हुआ। वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुशील कुमार और डॉ. दिनेश कुमार यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात करके मैच की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में 143 रन का लक्ष्य भेरियां कॉलेज की टीम को दिया। शुभम ने 30 गेंद में 39, गुरजंट ने 17 गेंद में 29 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भेरियां की पूरी टीम 75 रन पर सिमट गई। इसमें रोबिन ने 33 गेंदों में 25 रन बनाए। डीएवी कॉलेज की ओर से तेज गेंदबाज शुभम ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट हासिल किए व मुद्राक्ष ने तीन ओवर 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इस प्रकार डीएवी कॉलेज ने 67 रनों से इस मैच को जीत लिया। इसमें हरफनमौला शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक मंडल की भूमिका अजय सिंह, अमित कलसी व ललित ने निभाई। इस मौके पर डॉ. सुखबीर सिंह, प्रो. जसवीर जागलान, प्रो. रिंकू, प्रो. मनदीप, प्रो. जितेंद्र, डॉ. दीपक कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed