फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Daughters are getting a new flight through modern technology and AI training

Kurukshetra News: आधुनिक तकनीक और एआई प्रशिक्षण से बेटियों को मिल रही नई उड़ान

Sun, 15 Feb 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 15 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Daughters are getting a new flight through modern technology and AI training
कुरुक्षेत्र। नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा ‘नवीन अवसर’ पहल के तहत और निमाया फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा जेनएआई रेडी नारी कार्यक्रम जिले की छात्राओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहा है। इस अभियान के माध्यम से अब तक 500 से अधिक छात्राओं को आधुनिक डिजिटल तकनीक और जनरेटिव एआई का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को डिजिटल दुनिया के लिए तैयार कर उनके सपनों को पंख लगाते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को नए डिजिटल टूल्स का उपयोग सिखाया जा रहा है, साथ ही आज के समय में जरूरी कौशल भी विकसित किए जा रहे हैं, ताकि वे बदलती तकनीकी दुनिया में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ छात्राओं को बड़ी कंपनियों में जाकर काम करने की प्रक्रिया समझने का अवसर भी मिला। जहां उन्होंने विशेषज्ञों से बातचीत की और उद्योग जगत की कार्यशैली को करीब से जाना। इस अनुभव ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया। यह कार्यक्रम सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम गर्ल्स कॉलेज, राजकीय महिला आईटीआई कुरुक्षेत्र, राजकीय आईटीआई कुरुक्षेत्र, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज, जेएमआईटी रादौर और आरकेएसडी कॉलेज कैथल सहित कई शिक्षण संस्थानों में चल रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स
प्रयास साबित होते दिखाई देने लगे सार्थक
कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर प्रमुख अभिषेक सहगल बताते हैं कि यह सिर्फ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की एक मुहिम है, जिससे वे भविष्य में बेहतर रोजगार और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकें। यह प्रयास सार्थक साबित होते दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed