फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   daughter not return from coaching centre, father take poison

कोचिंग गई बेटी नहीं लौटी, पिता ने खाया जहर, मौत

Mon, 09 May 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 09 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
daughter not return from coaching centre, father take poison
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
 बेटी को पढ़ा लिखाकर विदेश भेजने की तमन्ना थी उसकी, इसके लिए पूरी योजना बनाकर बेटी की पढ़ाई लिखाई भी कराई थी। बेटी विदेश जा सके इसके लिए उसे आईलेट्स की तैयारी के लिए लाडवा के एक कोचिंग सेंटर में भी भेजा। शनिवार को बेटी कालीरोणों गांव से लाडवा कोचिंग के लिए गई। लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस को लड़की के लापता होने की सूचना दी गई। जब शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला तो अफवाहों का बाजार भी गर्म होने लगा। इसी के तहत यह बात भी उठी कि लड़की किसी लड़के के साथ गई है। या लड़का उसे बहला फुसलाकर ले गया है। यह सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे कुरुक्षेत्र एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बाबैन थाना पुलिस के मुताबिक कालीरोणो गांव के जसबीर सैनी की बेटी आईलेट्स की तैयारी के लिए लाडवा के एक निजी कोचिंग सेंटर में जाती थी। हर दिन की तरह शनिवार को भी वह सुबह आठ बजे कोचिंग क्लास में जाने के लिए घर से निकली। लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद लड़की के नाना कोलापुर निवासी सुरजीत ने बाबैन पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 
विज्ञापन


आहत पिता ने खाया जहर 
लड़की के नाना और मृतक जसबीर के ससुर सुरजीत ने बताया कि जब से बेटी लापता हुई, तभी से जसबीर परेशान था। इसके बाद उसने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुरजीत ने बताया कि उसकी नातिन रविवार को ही 18 वर्ष की हुई है। लोगों का कहना है कि 18 वर्ष की होने के कारण ही उसने शायद यह कदम उठाया है। लोगों ने एक युवक पर उसे बहलाकर भगा ले जाने का भी आरोप लगाया और मांग की है कि युवक को जल्द गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव ले जा रहे परिजनों को पुलिस ने रास्ते में रोका 
बताया जाता है कि निजी अस्पताल में मौत के बाद जसबीर का शव लेकर उसके परिजन सीधे गांव की ओर निकल गए। इस बात की सूचना लड़की की छानबीन करने में जुटी पुलिस को मिली। तब पुलिसकर्मियों ने परिजनों को रास्ते में रोका और शव को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। 


वर्जन
सुरजीत सिंह ने लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह सूचना मिली कि लड़की के पिता ने जहर खा लिया है। जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला लड़की के पिता की मृत्यु हो गई और परिजन उनका शव लेकर घर चले गए। इसके बाद उन्हें रास्ते में रोका गया और शव को पोस्टमार्टम करवाया गया। लड़की की तलाश की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है। 
-वेद प्रकाश, एएसआई, बाबैन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed