{"_id":"62b38007abafb86f3617c31d","slug":"daughter-in-law-chairman-and-mother-in-law-jethani-husband-became-councilor-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1123616158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू चेयरमैन और सास, जेठानी, पति बने पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू चेयरमैन और सास, जेठानी, पति बने पार्षद
विज्ञापन
प्रधान पद की विजेता प्रत्याशी साक्षी खुराना, वार्ड पांच से जीती कौशल्या खुराना, वार्ड 10 से पार्षद
- फोटो : Kurukshetra
मानव गर्ग
लाडवा। चुनाव के दौरान प्रदेश की 46 शहरी निकायों में कई प्रत्याशियों की अनोखी जीत देखने को मिली है। कोई पहली बार चुनाव लड़ा और जीत गया तो कहीं धुरंधर को ही करारी हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश में लाडवा एक ऐसी नगर पालिका रही, जहां से प्रधान व पार्षद पद के लिए एक ही परिवार के चार सदस्य मैदान में उतरे और चारों ने जीत दर्ज की।
परिवार की बहू साक्षी खुराना ने 5818 वोट हासिल कर अपने पांच प्रतिद्वंद्वियों को हराया। वहीं उनकी सास कौशल्या खुुराना वार्ड नंबर पांच, जेठानी स्मृति ने वार्ड सात व पति अमित खुराना ने वार्ड नंबर 10 से पार्षद पद पर विजयी रहे। कौशल्या खुराना लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। अपने पहले कार्यकाल में वह नगर पालिका की प्रधान भी रह चुकी हैं, जिसके बाद इस पद की जिम्मेदारी उनकी बहू साक्षी खुराना ने संभाली।
वहीं उनकी जेठानी स्मृति व पति अमित खुराना पहली बार चुनाव में खड़े हुए और जीते। इस चुनाव में कौशल्या खुराना को 1261 वोटों में 825 वोट प्राप्त हुए और 500 वोट से विजय हासिल हुई। वार्ड 10 से अमित खुराना को 1114 वोटो में 631 वोट प्राप्त हुए और 159 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं वार्ड नंबर सात से स्मृति खुराना को 664 वोटों में 277 वोट प्राप्त हुए और 41 वोट से जीत हासिल की है। संवाद
विज्ञापन
पिछले प्लान में भी चेयरमैन रह चुकी हैं साक्षी
साक्षी खुराना पिछले प्लान में भी नगर पालिका लाडवा की प्रधान रह चुकी हैं। इस बार साक्षी का मुकाबला कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुमित बंसल से था। साक्षी ने सुमित को 1416 वोट के अंतर से हराया और फिर नगर पालिका प्रधान पद हासिल किया।