फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Daksh Malik's 59-run knock helped KCA Narkattari beat Surya Cricket Academy by four wickets.

Kurukshetra News: दक्ष मलिक की 59 रन की पारी से केसीए नरकातारी ने सूर्या क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Daksh Malik's 59-run knock helped KCA Narkattari beat Surya Cricket Academy by four wickets.
कुरुक्षेत्र। केसीए नरकटारी और सूर्या क्रिकेट अकादमी टीम के खिलाड़ी। स्वयं - फोटो : File photo
कुरुक्षेत्र। जयराम कॉलेज कुरुक्षेत्र में रविवार को खेले गए 25 ओवर के क्रिकेट मुकाबले में केसीए नरकातारी ने सूर्या क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराया। सूर्या क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.4 ओवर में 135 रन बनाकर पूरी टीम गंवा दी। जवाब में केसीए नरकातारी ने 14.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


सूर्या क्रिकेट अकादमी की ओर से गारिशव शर्मा ने 65 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। कप्तान गगन ने 15 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 रन की पारी खेली। कार्तिक ने 22 गेंदों पर 13 रन बनाए। केसीए की ओर से वंश खोक्खर ने पांच ओवर में 21 रन देकर दो विकेट और गारिशव शर्मा ने 2.5 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। मोक्ष और कार्तिक को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन



दक्ष मलिक ने 42 गेंदों पर बनाए 59 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए नरकातारी की शुरुआत दक्ष मलिक ने आक्रामक अंदाज में की। दक्ष ने 42 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। आरव ने 14 गेंदों पर 14, विहान ने सात गेंदों पर आठ और मोक्ष ने 10 गेंदों पर पांच रन बनाए। शिवा सैनी ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 14 रन बनाए। सूर्या क्रिकेट अकादमी की ओर से मणि ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट और अभिनव ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। उज्ज्वल, मोक्ष, आरव और मिपुल को एक-एक विकेट मिला। केसीए ने 14.5 ओवर में 137 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed