फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dairy operator's death, jammed by placing dead body on the road

डेयरी संचालक की मौत, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator's death, jammed by placing dead body on the road
कुरुक्षेत्र। जाम के दौरान शव को सड़क पर रखकर विलाप करते परिजन। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। गांव हथीरा में डेयरी संचालक की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध परिजनों ने एलएनजेपी अस्पताल के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया। उनका आरोप है कि इस मामले में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। पुलिस उसे बचाने के साथ-साथ अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई नहीं कर रही है। डीएसपी के भरोसा देने पर करीब एक घंटा बाद मृतक के परिजनों ने जाम खोला। तब जाकर राहगीरों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, गत माह 10 सितंबर को डेयरी संचालक पुरुषोत्तम (55) निवासी हथीरा पर शराब ठेकेदार पवन कुमार ने अपने साथियों साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हमला करके जख्मी कर दिया था। वीरवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पवन, संजीव, अनिल उर्फ निल्ली, विक्रम उर्फ काली, विकास वासी किरमिच और राजकुमार वासी हथीरा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि पुलिस को मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी पेश की गई थी। शिकायत के बाद भी आरोपी खुलेआम घूमते रहे और पुरुषोत्तम व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहे, मगर एक से ज्यादा का समय बीतने पर भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों के हमले में लगी चोटें के कारण ही पुरुषोत्तम की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना कृष्णा गेट प्रभारी दिनेश कुमार ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर कायम रहे। वहीं करीब एक घंटा लगे जाम से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। आनन-फानन में पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। बाद में डीएसपी रामदत्त नैन के आश्वासन के बाद परिजन जाम खोलने पर राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
थाना केयूके में दर्ज शिकायत के अनुसार नौ सितंबर को आरोपी पवन कुमार ने पुरुषोत्तम पर अपनी डेयरी पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाकर नशे में गाली-गलौज की थी। तब पुरुषोत्तम ने उसे अगले दिन उससे मिलने की बात कही थी, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया था। अगली रात करीब साढ़े आठ बजे पुरुषोत्तम पवन के पास उसके शराब के ठेके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके जख्मी कर दिया था।

बाक्स
तीन आरोपियों को लिया हिरासत में
डीएसपी रामदत्त नैन ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि इस मामले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एफआईआर में पुलिसकर्मी का नाम भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed