फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Daduwal raised the demand for respect law, submitted a memorandum to Minister Manohar Lal

Kurukshetra News: दादूवाल ने उठाई सम्मान कानून की मांग, मंत्री मनोहर लाल को सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 27 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Daduwal raised the demand for respect law, submitted a memorandum to Minister Manohar Lal
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल ने केंद्रीय स्तर पर सम्मान कानून बनाने की मांग उठाई है, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय उर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से उनके दिल्ली स्थित निवास पर पंथ प्रसिद्ध सिख प्रचारक और एम्बेसडर फॉर पीस जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने मुलाकात की।
विज्ञापन

जगमीत सिंह बराड़ ने बताया कि मुलाकात के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पंजाब सरकार के बनाए गए जगत जोत सम्मान कानून पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने और साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है। दादूवाल ने कहा कि ऐसा सख्त कानून केंद्र सरकार को बनाना चाहिए, जो पूरे देश में लागू हो सके।
विज्ञापन

मांग पत्र में लिखा कि चारों वर्णों को समान उपदेश देने वाले और समस्त मानवता के मार्गदर्शक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान में पंजाब सरकार ने 13 अप्रैल 2026 को विधानसभा में एक विधेयक पारित किया है, जिसे राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेअदबी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और दोषियों के हौसले पस्त होंगे। यह कानून केवल पंजाब राज्य तक सीमित है, जबकि ऐसे कानून की आवश्यकता पूरे देश में है। ऐसा सख्त कानून केंद्र स्तर पर पारित किया जाए, जो पूरे देश में लागू हो सके और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने या करवाने वालों को कड़ी सजा और जुर्माना लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed