{"_id":"574b3b394f1c1b8228109151","slug":"d-dsp-circle-wrangling-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी घेरे पर डीएसपी और भाजपा नेता में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी घेरे पर डीएसपी और भाजपा नेता में तकरार
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 30 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीएम की रैली
- फोटो : अमर उजाला
जिले में आयोजित प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में मीडिया कर्मियों की कुर्सियों को गैलरी से उठाने पर डीएसपी सिटी राजकुमार कौशिक भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव जैन से भिड़ गए। मंच पर बैठे डीआईपीआरओ धर्मबीर सिंह व मंत्री कर्णदेव कांबोज के मीडिया प्रभारी से भी डीएसपी ने तू तड़ाक की। इतना ही नहीं जब पुलिस कर्मियों ने गैलरी से कुर्सी नहीं हटाई तो डीएसपी खुद ही कुर्सियां उठाने लगे।
हालांकि इस दौरान कोई भी मीडिया कर्मी अपनी सीट से नहीं उठे तो आखिर में डीएसपी भाजपा नेता से यह कर अपना पल्ला झाड़ लिया कि अब सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी है। भाजपा नेताओं ने डीएसपी के दुर्व्यवहार को लेकर सीएम को शिकायत दे दी है। उन्होंने डीएसपी के तबादले की मांग की है। इस बारे में डीएसपी राजकुमार का कहना है कि उन्होंने किसी साथ गलत नहीं किया है। सीएम की सुरक्षा को लेकर कुर्सियां उठाने की बात कही गई थी।