फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Customer Panchayat works to prevent exploitation of customers: Dinkar Sabnis

ग्राहकों का शोषण रोकने का काम करती है ग्राहक पंचायत : दिनकर सबनीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Customer Panchayat works to prevent exploitation of customers: Dinkar Sabnis
पानीपत। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरियाणा प्रांत की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह शनिवार को एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रांत स्तरीय ग्राहक जागरण कार्यक्रम के तहत ग्राहकों को जागरूकता के प्रयासों के साथ अन्य कार्यों पर चर्चा की गई। ग्राहकों को अपने अधिकारियों के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस रहे। उन्होंने कहा कि इस संसार में जन्म से लेकर मृत्यु तक हर इंसान एक ग्राहक की श्रेणी में आता है। ग्राहक पंचायत ग्राहक के शोषण को रोकने के लिए काम करती है। साथ ही ग्राहकों के जागरण के लिए काम करती है। इसको लेकर संगठन समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करता है। इसमें दूध की मिलावट, उपभोक्ता अदालत, मोबाइल फूड- टेस्टिंग लैब की हर जिले में उपलब्धता, भ्रामक विज्ञापन व वस्तुओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य के साथ लागत मूल्य भी अंकित करना है। ग्राहक पंचायत इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहा है। जिससे ग्राहकों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए ग्राहक पंचायत महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ मिलकर करीब 56 संगठन अनेक विषयों पर अलग-अलग कार्य कर रहे हैं। इनमें ग्राहक पंचायत 1974 से कार्य कर रही है। उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की सदस्या डॉ. रेखा चौधरी ने उपभोक्ता अदालत की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने ग्रामीण जीवन, कृषि के संरक्षण व बागवानी विषय पर प्रकाश झाला। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कृषि व बागवानी के क्षेत्र में वैज्ञानिकों द्वारा कड़ी मेहनत की गई है। जिसके फलस्वरूप प्रदश में अन्न व अन्य खाद्य पदार्थों के उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। देश से अनाज का भी निर्यात किया जाने लगा है। इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया गया। स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और हरियाणवी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। मंच संचालन प्रांत अध्यक्ष नवीन जैन ने किया।


बॉक्स

प्रांंत स्तर के कई लोगों को किया सम्मानित
ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री मुनेश शर्मा, प्रांत सचिव प्रमोद कुमार, प्रांत सदस्य डॉक्टर रमेश गोयल, एलसी चौहान, डॉ. प्रताप सिंह, रमेश गर्ग, मनोज कपिला, राजेश सैनी, देवेंद्र अत्री व सुमित सैनी को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष विजय अरोड़ा ने सबका आभार जताया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने ग्राहकों के पांच अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं को हालमार्क ज्वैलरी लेने का संदेश दिया। इस मौके पर सनातन धर्म शिक्षण संस्थान के वरिष्ठ सदस्य अनूप, एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक संजय, जिला प्रचारक विकास समेत विभिन्न संगठनों के 225 लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed