फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cultural splash in Teej festival, Kurukshetra

तीज उत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cultural splash in Teej festival, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद की ओर से कला कीर्ति भवन में आयोजित तीन दिवसीय तीज उत्सव का शनिवार की रात समापन हुआ। इस दौरान कला कीर्ति भवन हरियाणवी रंग में रंग गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से हरियाणा की संस्कृति से रूबरू कराया।
शिल्प मेले के साथ-साथ कला कीर्ति भवन के परिसर को हरियाणवी रंग से सजाया गया। कहीं पींग डाली गई तो कहीं बच्चों के लिए अलग-अलग झूलों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा एक तरफ हरियाणवी पगड़ी बांधी जा रही थी तो एक तरफ महिलाओं को मेंहदी लगाई गई।
विज्ञापन

परिसर का दृश्य इतना सुंदर और भव्य प्रतीत हो रहा था कि सड़क से गुजरते हुए लोग भी स्वयं को अंदर आने से नहीं रोक पा रहे थे। मेले में हरियाणवी पकवान गुलगुले, सुहाली ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाई जा रही थी। दर्शक भी कार्यक्रम में इतने उत्साहित थे कि हरियाणवी परिधान में तीज उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे थे। हरियाणवी लोक कलाकार बीन, डेरु व घोड़ी नृत्य से पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि तीज पर्व से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। अलग-अलग समय में अलग-अलग ढंग से मनाए जाने वाले त्योहार आपसी भाईचारे के साथ-साथ परंपराओं को जिंदा रखने का कार्य करते हैं।

आधुनिकता के कारण भारतीय त्योहारों की झलक ग्रामीण अंचल में ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में हरियाणा कला परिषद परंपराओं को संजोते हुए युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के दर्शन कराने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी की धर्मपत्नी ममता सैनी, शंकुतला शर्मा, शशि भसीन, एनसीजेडसीसी से प्रतिनिधि अजय गुप्ता, धर्मपाल गुगलानी आदि मौजूद रहे।

कला कृति भवन में आयोजित तीज मेले में हरियाणवी गीतों पर डांस करती महिलाएं।

कला कृति भवन में आयोजित तीज मेले में हरियाणवी गीतों पर डांस करती महिलाएं।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed