{"_id":"6192b541153e1a5030279155","slug":"cultural-kurukshetra-news-knl89710098","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत समाज ने किया बेगमपुरा एजुकेशन धाम का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत समाज ने किया बेगमपुरा एजुकेशन धाम का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुरा एजुकेशन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट इकाई चम्मूकलां ने सतगुरु नामदेव महाराज का 751 वां प्रकाशोत्सव मनाया। इस अवसर पर संत समाज द्वारा बेगमपुरा एजुकेशन धाम का शिलान्यास किया गया। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल संत समागम का आयोजन भी किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में श्री गुरु रविदास महाराज आश्रम जालंधर से संत सुरिंद्र दास ने शिरकत की। समागम की अध्यक्षता संत सत्यपाल ने की। समागम में संत बीबी कृष्णा, संत हरविंद्र दास, संत सज्जन सिंह, रघुबीर सिंह, ओमप्रकाश रॉयवाली व चरणजीत ने विशेष तौर पर शिरकत की।
दूर-दराज से आई संगत ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। संतजनों ने संगत को नशे से दूर रहने, बच्चों को शिक्षित करने व अमृतवाणी से जुड़ने का आह्वान किया। समागम में पंजाब से गोल्ड मेडलिस्ट मिशनरी गायक बलविंद्र, बिट्टू व प्रिया वंगा ने संगत को गुरू की वाणी से रूबरू कराया। प्रिया वंगा ने तेरे नाम दे व्यापारी जग ते विरले-विरले, रविदासियां दे वेहड़े भंगड़ा पवे पर संगत को खूब नचाया। बलविंद्र बिट्टू ने जो बोले सो निर्भय श्री गुरु रविदास जी महाराज की जय सहित कई गीतों पर संगत को मंत्रमुग्ध किया। बेगमपुरा एजुकेशन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन महात्मा धर्मपाल दास, उप-चेयरमैन महात्मा माया राम व सचिव देशराज चौहान ने बताया कि समाज द्वारा 10 मरले जमीन खरीदी गई है, जिस पर विशाल बेगमपुरा एजुकेशन धाम बनाया जाएगा। धाम का नक्शा तैयार किया जा चुका है, जिस पर लगभग 70 लाख रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें ताकि इस पुनीत कार्य को पूरा किया जा सके। समागम में पहुंचे संत समाज को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं समागम में सहयोग करने वाले सेवादारों को चित्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बबली, प्रवीन, ताराचंद, वेद दास, राजवीर सिंह, विपिन सोढी, कृष्ण पाटिल, रघुवीर, संजीव, विनोद, धर्मपाल,पवन,धर्म सिंह,सुनील,अशोक व अन्य साध-संगत मौजूद रही।