{"_id":"61916ae18e6b394d33251d9f","slug":"cultural-kurukshetra-news-knl89604979","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 48 कोस के 75 तीर्थों पर होगा दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 48 कोस के 75 तीर्थों पर होगा दीपोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित होगा। इस विषय को जहन में रखते हुए कुरुक्षेत्र 48 कोस के 75 तीर्थों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह दीपोत्सव कार्यक्रम 14 दिसंबर को होगा। वहीं उससे पहले 28 नवंबर को युवाओं के लिए गीता मैराथन होगी। इस मैराथन में महिला व पुरुष वर्ग को शामिल किया जाएगा। मैराथन के लिए सभी प्रबंध जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को करने होंगे। इस प्रतियोगिता के लिए ट्रैफिक व्यवस्था तथा रूट चिह्नित करने का कार्य पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की रूपरेखा खेल विभाग तैयार करेगा। गीता मैराथन में हर वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और सभी के लिए इनाम रखा जाए। उधर 48 कोस के 75 तीर्थों पर दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और गीता संदेश को आजादी के अमृत महोत्सव के साथ जोड़ा जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन हरियाणा कला परिषद की तरफ से किया जाएगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा के 75 स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिजनों को भी सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि महोत्सव में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग के सामने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा प्रदेश के योगदान का दिखाया जाएगा। इस प्रदर्शनी में 20 से ज्यादा पैनल लगाए जाएंगे। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि हर कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव की महक आए। इसी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।