{"_id":"61858150f7fe0563192753d5","slug":"cultural-kurukshetra-news-knl88686493","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पर्व मनाया, 56 भोग, अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पर्व मनाया, 56 भोग, अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में गौड़ीय मठ सहित कई जगह गोवर्धन पूजा विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरुप की पूजा की और 56 भोग व अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा-अर्चना की। इस पर्व पर शहर के मंदिरों एवं गोशालाओं में गाय व गोवंशों को श्रद्धापूर्वक स्नान कराया गया। साथ ही अन्नकूट प्रसाद का भंडारा चलाया गया। इसी कड़ी में ब्रह्मसरोवर स्थित जगद गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में शुक्रवार को गोवर्धन पर्व पर गोवर्धन बनाकर श्रद्धालुओं ने पूजा की। विश्वगुरु ब्रह्मानंद ट्रस्ट की अध्यक्षा संत मां दर्शना देवी ने बताया कि गोवर्धन पूजा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण ने बृज में करवाई थी। संत दर्शना देवी ने कहा कि गोवर्धन पूजा के समय हमें अपने सभी वाहनों और घर के सामान को रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा की। इस अवसर पर संत लक्ष्मी देवी, वेद ऋचानंद सरस्वती, साध्वी देव अभिलाषानंद सरस्वती, अजय फौजी, विजय फौजी, ईश्वर सिंह, जय सिंह फौजी, मुकेश कुमार, सुमित खरंगड़, जगदीश मिर्जापुर आदि मौजूद रही ।
शास्त्री नगर सुधा सभा द्वारा शास्त्री नगर स्थित हरिओम मंदिर में अन्नकूट प्रसाद का भंडारा लगाया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शास्त्री नगर सुधार सभा के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। सभा के संरक्षक प्रेम शर्मा व प्रधान बीरबल शर्मा ने श्रद्धालुओं को बताया कि सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने के वाले भक्तों के संकट भगवान क्षण में दूर कर देते है। सभा के सचिव सुभाष अरोड़ा, कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल, सदस्य विपिन गुप्ता, पवन गुप्ता व दीपक बंसल ने प्रसाद वितरण की सेवा करते हुए कहा कि भंडारे जैसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे एकता को बढ़ावा मिलता है। मंदिर के पुजारी अरुण मिश्र ने बताया कि परंपरा के अनुसार गोकुल में जब इंद्र देवता ने घमंड में आकर अपना भोग लगाने पर मूसलाधार बरसात शुरू कर दी, जिस पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की बरसात से रक्षा की। उसी दिन से भगवान श्रीकृष्ण के निमित विशाल अन्नकूट बनना शुरू हो गया और तभी से यह परंपरा चली रही है। भंडारे में सारांश पुंज, विकास, अमन, विक्की, विशाल आदि ने प्रसाद वितरण की सेवा की।
कुरुक्षेत्र के रामनगर में गली नंबर-1 स्थित शिव शक्ति मंदिर में गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट भंडारा लगाया गया। इससे पहले मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। मंदिर के पुजारी राकेश कुमार ने बताया कि यह भंडारा पैट्रोलियम विभाग के सीनियर आईएएस अंकित अग्रवाल की तरफ से दिया गया था। भंडारे में कड़ी, चावल, हलवा, आदि प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
विज्ञापन
पंडित राकेश ने बताया कि गोवर्धन पूजा को लोग अन्नकूट पूजा के नाम से भी जानते हैं। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस मौके पर मंदिर के पुरोहित राकेश, मुकेश, उषा देवी, स्वाति शर्मा, अक्षरा भटनागर, ममता भटनागर, अमित भटनागर आदि मौजूद रहे।
कार्तिक महीने में दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का विशेष महत्व है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के तीर्थों और आश्रमों में विभिन्न आयोजन तथा पूजन किए गए। ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ के अन्नपूर्णा हाल में भी आस्था और श्रद्धा से अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवक सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक द्वारा गोवर्धन पूजा के उपरांत विधिवत पूजन के उपरांत भंडारा प्रारंभ किया गया। जयराम विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला व सतबीर कौशिक ने बताया कि दिवाली के अगले दिन विधिवत गोवर्धन पूजा होती है और साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन होता है। इस अवसर पर ट्रस्टियों ने आस्था के साथ भंडारे में प्रसाद वितरित किया और उसके बाद स्वयं भी ग्रहण किया। इस अवसर पर केके कौशिक एडवोकेट, खरैती लाल सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश सिंगला, सुशील कंसल, एसएन गुप्ता, टेक सिंह लोहार माजरा, महिला मंडल की संगीता, नरेंद्र शर्मा, मुनीश मित्तल, अशोक गर्ग, कपिल मित्तल व विनोद कुमार मौजूद रहे।