Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cultural diversity seen in Bharat Darshan, Yoga Stupa captivated the mind

Kurukshetra News: भारत दर्शन में दिखी सांस्कृतिक विविधता, योग स्तूप ने मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Cultural diversity seen in Bharat Darshan, Yoga Stupa captivated the mind
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के 53वें वार्षिकोत्सव अलंकार-2026 में 550 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, शैक्षणिक और शारीरिक प्रस्तुतियां दीं। शुक्रवार को आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के ऊपर संतुलन बनाकर योगासन स्तूप बनाया। भारत दर्शन की सात नृत्य प्रस्तुतियों में विभिन्न राज्यों की लोककलाओं और परंपराओं को दर्शाया गया।
विज्ञापन

द राइजिंग भारत के जरिए देश की प्रगति दिखाई गई, जबकि सोशल मीडिया और स्क्रीन टाइम पर वाद-विवाद हुआ। पंच परिवर्तन नाटिका में सामाजिक बदलाव और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया। किसान संवाद में खाद्य सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य के मुद्दे उठाए गए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मुख्य अतिथि रहे। दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत ज्ञान की महत्ता बताई। सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ समारोह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed