फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cultaral, haryanvi inovetive film

स्कूली पाठ्यक्रम में थिएटर विषय को शामिल करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
cultaral, haryanvi inovetive film
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहली बार हरियाणा से जुड़े कलाकारों का महाकुंभ लगा। धर्मनगरी में पहली बार एक मंच पर हरियाणा से जुड़े फिल्मी कलाकार नजर आए। अवसर था यश बाबू चैरिटेबल ट्रस्ट तथा हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) एवं हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का।
विज्ञापन

हरियाणा कला परिषद की भरतमुनि रंगशाला भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम शनिवार देर शाम तक चला। कार्यक्रम में जहां राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हरियाणा से जुड़े फिल्म निर्देशक राजेश बब्बर ने छोरियां छोरों से कम नहीं हरियाणवी फिल्म का निर्देशन कर राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। साथ ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित धारावाहिक कहानी घर-घर की और कसौटी जिंदगी की जैसे धारावाहिक का निर्देशन भी किया। उनके अलावा हरियाणवी फिल्म पगड़ी के निर्देशक राजीव भाटिया और हरियाणवी फिल्म सतरंगी के निर्देशक संदीप शर्मा जो कि दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं, वे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात फिल्म अभिनेता दरियाव सिंह मलिक को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म फेयर अवार्ड की तर्ज पर इसस सम्मान कार्यक्रम में हरियाणा के कलाकारों फिल्म को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

यश बाबू चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फिल्म निर्माता और निर्देशक राजिंद्र वर्मा ने बताया कि देशभर में कला, संस्कृति और फिल्म जगत में हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा से जुड़े फिल्म कलाकारों को एक मंच पर लाकर उन्हें सम्मानित करने और दूसरों को प्रेरणा देने की एक सकारात्मक पहल यशस्वी गौरव सम्मान के रूप में की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर विधायक सुभाष सुधा शामिल हुए। उन्होंने आश्वस्त किया कि कलाकारों के समक्ष यदि कोई भी समस्या आ रही होगी तो वह सरकार तक उनकी मांग को रखेंगे। इस दौरान कलाकारों ने विधायक के माध्यम से सरकार से मांग रखी कि स्कूली पाठ्यक्रम में थिएटर को एक विषय के रूप में शामिल किया जाए, जिससे कलाकारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विधायक ने कलाकारों की इस मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में विश्व भर में हरियाणा का नाम अपनी अदाकारी की बदौलत रौशन कर चुके प्रख्यात अभिनेता एवं निर्देशक यशपाल शर्मा ने दर्शकों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इतना ही नहीं, हरियाणा इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन से जुड़े लगभग 200 फिल्म कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान यश बाबू एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म कर्मक्षेत्र की स्क्रीनिंग भी की गई। साथ ही जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 48 कोस का पोस्टर भी रिलीज किया गया और हरियाणवी फिल्मों और हरियाणवी कलाकारों पर आधारित सुशील सैनी द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कॉमेडियन जर्नादन शर्मा, रामपाल बल्हारा, नवोदित अभिनेत्री नीवा मलिक, राजू मान, लीला सैनी, रवि चौहान, योगेश भारद्वाज, अनूप लाठर, धर्मेन्द्र डांगी, वीएम बैचेन, हेमंत प्रदीप, मीना मलिक व संगीता रानी सहित अन्य कलाकार शामिल हुए।
फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने सरकार से मांग की कि थिएटर को एक विषय के रूप में स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इससे कलाकारों को रोजगार मिलेगा और थिएटर को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने हरियाणवी भाषा को बढ़ावा देने की भी अपील की।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दरियाव सिंह मलिक ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड हासिल करने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में चुटकुलों से कार्यक्रम का समा बांध दिया। इस दौरान उन्होंने अपने दिल की इच्छा जाहिर करते हुए यशपाल शर्मा से अनुरोध किया कि वह एक कॉमेडी फिल्म भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed