फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cultaral,Christmas Day

यीशु के जन्म पर केक काट दिया कोरोना से बचने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
cultaral,Christmas Day
जिलेभर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों और चर्च में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं स्कूलों में बच्चे जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन पर थिरके। बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में आपस में टॉफियां व गिफ्ट बांटे।
विज्ञापन

लालपुर कॉलोनी में पुल के नीचे स्थित भारतीय चर्च में क्रिसमस का पर्व मनाया गया, जिसमें पास्टर दीपक ने प्रार्थना कराई और लोगों को प्रभु यीशु के जन्म के महत्व के बारे में बताया। कहा कि प्रभु यीशु ने हमेशा मानवता का संदेश दिया। इस दौरान मौजूद समाज के लोगों को कोरोना से बचने का संदेश दिया। इस अवसर पर यीशु के जन्म पर केक भी काटा गया और लोगों ने चर्च के बाहर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, अमित शेर, ओम प्रकाश व रणजीत सहाय सहित अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मोहन नगर स्थित किड्स डीपीएस स्कूल में क्रिसमस-डे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक डांस पार्टी व अन्य कार्यक्रमों का भरपूर लुत्फ उठाया। सांता क्लॉज की वेशभूषा में बच्चों को उपहार बांटे। अध्यापिका रितु, साक्षी एवं नविका ने बच्चों को यीशु के जन्म से जुड़े कई रोचक प्रसंग सुनाए। विद्यालय प्रांगण में क्रिसमस-ट्री सजाया गया। शिक्षकों ने आकर्षक झांकियां सजाई तथा यीशु के जन्मदिन पर आधारित कई नाटक प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या साक्षी ने कहा कि यीशु ने जीवन पर्यंत मानवता की भलाई की शिक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस दिवस पर बच्चों ने जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन पर नृत्य किया। अध्यापिका मनजीत कौर व बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाया व इसे स्माईली, सितारों व अन्य सामान से सजाया गया। प्री-नर्सरी व नर्सरी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस ट्री में रंग भरकर उसे रंग-बिरंगे सितारों से सजाया। केजी व पहली कक्षा के बच्चों ने सांता क्लॉज के चित्र में रंग भरा व रुई से अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्रों ने रंग बिरंगी शीट से डेकोरेट फूल बनाए। द्वितीय व तृतीय कक्षा के छात्रों ने स्पार्कल शीट से क्रिसमस ट्री बनाया। चतुर्थ व पंचम कक्षा के विद्यार्थियों ने चार्ट पेपर का इस्तेमाल करके क्रिसमस टोपी बनाई, सांता क्लॉस की वेशभूषा में अध्यापिका रणबीर कौर ने सभी बच्चों को उपहार के रूप में टॉफियां व चॉकलेट्स बांटी। इस अवसर पर आशा, पूनम, सीमा, रिहाना, अंजू, नीतू, ज्योति, हरिंदर व पूनम सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से दूसरी के विद्यार्थी सांता क्लॉज की वेशभूषा में स्कूल आए। इस दौरान बच्चों ने कविता व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपने भाव प्रकट किए। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार एवं टॉफियां बांटी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता शर्मा ने कहा कि यीशु ने मानवता की शिक्षा दी।
दून पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सांता की ड्रेस पहनकर हैप्पी क्रिसमस का संदेश दिया। वहीं सीनियर क्लास के बच्चों ने क्रिसमस कार्ड व क्रिसमस ट्री, सांता चित्र बनाकर चित्रकला के रंग उकेरे। बच्चों द्वारा जिंगल बेल, मैरी क्रिसमस के गानों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। निदेशक प्रमोद शर्मा द्वारा बच्चों को क्रिसमस-डे के महत्व की जानकारी देते हुए उन्होंने सभी को प्रेम व भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। इस दौरान चेयरमैन केके गर्ग, सुधा गर्ग, प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा, प्रोफेसर विवेक शर्मा, अनीता जिंदल व मैनेजर ईशान सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।
सर छोटू राम हाई स्कूल मंगोली जाटान में क्रिसमस-डे मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से केजी कक्षा के विद्यार्थी सांता क्लॉज की पोशाक में स्कूल पहुंचे। क्रिसमस-डे के पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने क्रिसमस कार्ड, क्रिसमस ट्री व मॉडल बनाए। स्कूल के चेयरमैन यशपाल ने बच्चों को चॉकलेट व टॉफियां वितरित की।

मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल मथाना चौकी में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विशेष सजावट करने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। सभी विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या पूजा सक्सेना ने विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए सभी त्योहारों को आपसी मेलजोल से मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed