फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crowds gathered at the festival on the first day, creating a festive atmosphere.

Kurukshetra News: महोत्सव में पहले दिन ही उमड़ी भीड़, उत्सव जैसा माहौल

Sun, 16 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 16 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the festival on the first day, creating a festive atmosphere.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। पहले ही दिन भारी संख्या में पर्यटकों ने पहुंचकर इस पावन महोत्सव को अपनी उपस्थिति से खास बना दिया। सुबह होते ही शहर की सड़कों और महोत्सव स्थल की ओर बढ़ते कदमों ने बता दिया कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम है। स्कूली बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, हर वर्ग के लोगों ने यहां पहुंचकर संस्कृति और अध्यात्म का अनुभव लिया। सरस और शिल्प मेले, मेला ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। महोत्सव के पहले दिन ही जिले भर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला
विज्ञापन


महोत्सव में देशभर से पहुंचे कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला, संगीत, नृत्य और वेशभूषा के माध्यम से विविध संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन किया। हर प्रस्तुति में कला, परंपरा और रंगों का ऐसा मेल देखने को मिला कि दर्शक देर शाम तक तालियों से उत्साह बढ़ाते रहे। शिल्प मेले में भी देश के विभिन्न कोनों से आए शिल्पकारों ने अपनी कलाकृतियों और पारंपरिक हस्तशिल्प की दुकानों को सजाया। लकड़ी, मिट्टी, कपड़े, धातु और बांस की बनी चीजों ने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कई शिल्पकार पहले दिन ही पहुंचे और दुकानें सजाने में व्यस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन


आज उमड़ेगी अधिक भीड़
पहले दिन की भीड़ ने संकेत दिया कि रविवार को पर्यटकों का सैलाब और बड़ा होगा। प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा, पार्किंग, व्यवस्था तथा आवागमन को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पर्यटकों के लिए सूचना केंद्र, चिकित्सा सहायता सहित अन्य व्यवस्था की गई हैं, ताकि महोत्सव में कोई असुविधा न हो। रविवार के चलते महोत्सव में स्कूली बच्चे ओर अधिक संख्या में पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed