फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crores of rupees will be spent on beautification of roads

Kurukshetra News: सड़कों के सुंदरीकरण पर खर्च होगा करोड़ों का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees will be spent on beautification of roads
कुरुक्षेत्र। स्ट्रीट लाईटाें का उद्धाटन करते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। थानेसर शहर की सड़कों के सुंदरीकरण और हादसे रोकने की व्यवस्थाओं पर एक करोड़ 90 लाख 66 हजार 71 रुपये खर्च होंगे। झांसा रोड पर ही एक करोड़ 35 लाख 62,434 रुपये से सजावटी खंभों और लाइटों को लगाया जाएगा। विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक लाइट और ब्लिंकर की आपूर्ति और स्थापना पर 55 लाख 3637 रुपये खर्च किए जाएंगे। यह दावा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया। वे शुक्रवार को थानेसर शहर में लगने वाली लाइट के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर में झांसा रोड पर रोटरी चौक से नगर निगम सीमा तक का सुंदरीकरण किया जाना है। यहां पर एक करोड़ 35 लाख 62,434 रुपये से सजावटी खंभों और लाइटों को लगाया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि थानेसर शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में थानेसर में विकास कार्य तीन गुना तेज गति से हो रहे हैं। शहर की गलियों, नालियों, सीवरेज और पीने के पानी सहित अन्य विकास कार्यों को प्रमुखता से करवाया गया है और आगे भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तर्ज पर शहर के सभी 32 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में पारदर्शिता बरती जाएगी और भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed